Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के नरखोरिया गांव में मारपीट, एक घायल:पुलिस ने आरोपियों को जेल...

बस्ती के नरखोरिया गांव में मारपीट, एक घायल:पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा, घायल अस्पताल में भर्ती

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में मंगलवार रात दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान नरखोरिया निवासी अजय कुमार पुत्र पाटेश्वरी प्रसाद के रूप में हुई है। अजय ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसके गांव के कल्लू और ओमकार ने पुरानी रंजिश के चलते उसे लाठी से पीटा। मारपीट के बाद वह अपने घर पर बेहोश पड़ा रहा। बुधवार सुबह असनहरा निवासी पीयूष जायसवाल जब काम के सिलसिले में अजय के घर पहुंचे, तो उन्होंने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। पीयूष ने तत्काल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अजय को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) भानपुर ले जाया गया। सूचना मिलने पर असनहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट करने वाले अभियुक्तों ओमकार और कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments