अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी कुछ भी बोल देते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम में चीन ने भी भूमिका निभाई थी। बाद में एक खुफिया रिपोर्ट में बताया गया कि चीन ईरान को हथियार भेजने पर विचार कर रहा है। इसके बाद ट्रंप ने धमकी दी कि अगर चीन ने ऐसा किया तो उसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बयान दिया। इसमें उन्होंने दावा किया कि चीन ने ईरान को हथियार नहीं भेजने पर सहमति जताई है।
अपने ट्रूथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘चीन इस बात से बेहद खुश है कि मैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए और पूरी दुनिया के लिए कर रहा हूं। ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई है कि वे ईरान को हथियार नहीं भेजेंगे। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाकर जोरदार स्वागत करेंगे। हम मिलकर बेहद समझदारी से बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं!’
यह भी पढ़ें: तेल के लिए दुनिया तरस सकती है, चीन नहीं, आखिर वहां ऐसा क्या है?
https://twitter.com/ANI/status/2044386217392066906
हम लड़ने में भी बेहतर: ट्रंप
ट्रंप ने आगे सवाल पूछा, क्या यह लड़ाई-झगड़े से कहीं बेहतर नहीं है? लेकिन याद रखना हम लड़ने में भी बहुत माहिर हैं… अगर जरूरत पड़े तो किसी और से कहीं अधिक बेहतर हैं!












