गुरुवार को कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने सिसवा में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत यह अभियान सिसवा रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों और विभिन्न स्कूलों में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। टीम ने इन विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को ‘महिला हेल्पलाइन नंबर 181’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई। संबंधित जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए गए। लोगों को 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल, हेड कॉन्स्टेबल पिंकी साहनी और महिला कॉन्स्टेबल विंध्यवासिनी शुक्ला ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार पुलिस ने सिसवा में चलाया मिशन शक्ति अभियान:रेलवे स्टेशन, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












