बहराइच: देवीपाटन मंडल में स्थित घाघरा नदी पर बना संजय सेतु मरम्मत के लिए आज से दो महीने के लिए बंद कर दिया गया है। यह पुल बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ता है। पुल के जर्जर होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। पुल बंद होने के कारण छोटे और आपातकालीन वाहनों के लिए वैकल्पिक रूप से पीपा पुल की व्यवस्था की गई है। इन वाहनों को पीपा पुल के रास्ते राजधानी लखनऊ भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। 14 मई तक पुल की मरम्मत के चलते, बहराइच से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, बस, डंपर, टैंकर) टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट, रेउसा होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। श्रावस्ती और बलरामपुर जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को भी टिकोरा मोड़ के रास्ते ही भेजा जाएगा। पुल की मरम्मत के कारण बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर के निवासियों को राजधानी लखनऊ पहुंचने के लिए अब अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। हल्के वाहन जैसे बाइक और कार, साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसे आपातकालीन सेवा वाहन पीपा पुल के रास्ते रामनगर होते हुए राजधानी जा सकेंगे।
घाघरा घाट पुल मरम्मत के लिए आज से बंद:छोटे वाहन पीपा पुल से जाएंगे, बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन लागू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












