Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बोदवल में 'स्कूल चलो अभियान' रैली:बच्चों को स्कूल में दाखिले के लिए...

बोदवल में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली:बच्चों को स्कूल में दाखिले के लिए किया जागरूक, नामांकन के लिए प्रेरित किया

#बस्ती_न्यूज

संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय, बोदवल द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना और अभिभावकों व समुदाय को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित करना था। गुरुवार को बनकटी विकास खंड के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बोदवल बाजार के बच्चों और अध्यापक-अध्यापिकाओं ने इस रैली में भाग लिया। रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर बोदवल गांव में भ्रमण किया, जहाँ लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक प्रवीन कुमार, अर्जुन सिंह, उजमा खातून, सुमन गुप्ता और शशिप्रभा पांडेय उपस्थित रहे। शिक्षामित्र राजेश कुमार, निर्मला चौधरी, शांति प्रजापति, अनुदेशक पांडेय, प्रिया त्रिपाठी और मोहम्मद वहाब सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments