बहराइच के तेजवापुर क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगलवार पर धार्मिक आस्था का माहौल रहा। भवेश चंद्र द्विवेदी द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह ‘गोलू’ और तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय रहे। दोनों अतिथियों ने श्री हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर बड़े मंगलवार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भजन-कीर्तन, ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र द्विवेदी, श्याम जी द्विवेदी, राजू शुक्ला, विद्याधर वाजपेई, प्रमोद मिश्र, प्रद्युम्न मिश्र और नितेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। अंत में, आयोजक भवेश चंद्र द्विवेदी ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक आयोजन कराने का संकल्प लिया।
तेजवापुर में बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की पूजा:अतिथियों ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












