कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को सिसवा कस्बे के सार्वजनिक स्थानों और मलवरी कॉन्वेंट स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बालक एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। टीम ने 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। इस अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल, हेड कॉन्स्टेबल पिंकी साहनी और महिला कॉन्स्टेबल विंध्यवासिनी शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक शुभ्रा सिंह जायसवाल और सत्या जायसवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार पुलिस ने सिसवा में जागरूकता अभियान चलाया:मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












