पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में यह व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है। इसी क्रम इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर चलाए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें ‘शक्ति दीदी’ के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। साइबर अपराधों से बचाव हेतु भी जागरूकता फैलाई गई। सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक के प्रति सचेत करते हुए लोगों को ओटीपी साझा न करने और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने की सलाह दी गई। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं ऑनलाइन सेवाओं जैसे UPCOP ऐप एवं CCTNS प्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। जनपद के समस्त थानों पर स्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ एवं ‘साइबर हेल्प डेस्क’ की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता सामग्री वितरित की गई, जिससे महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके। श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह जनजागरूकता अभियान सतत जारी रहेगा।
‘मिशन शक्ति-5’ अभियान जारी:श्रावस्ती पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












