Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ककरी नहर में गिरी बाइक, दो युवक घायल:बुढ़वा बाबा मंदिर से लौटते...

ककरी नहर में गिरी बाइक, दो युवक घायल:बुढ़वा बाबा मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती


बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ककरी नहर पुल पर एक सड़क दुर्घटना हुई। बुढ़वा बाबा मंदिर से लौट रहे दो युवक बाइक अनियंत्रित होने से नहर की खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी विक्रम गुप्ता, जो पतरहिया के निवासी हैं, ने बताया कि रिसिया थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव निवासी मनोज पुत्र झुर्री और अजय पुत्र रामगिरी गोसाई बुढ़वा बाबा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। उनकी बाइक (संख्या यूपी 40 डब्लू 4401) ककरी नहर पुल से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। विक्रम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने यह दुर्घटना अपनी आंखों से देखी। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को नहर की खाई से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवकों की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments