Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित:बस्ती में महिला और बच्ची घायल,...

साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित:बस्ती में महिला और बच्ची घायल, अस्पताल में भर्ती

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शुक्रवार को नगर पंचायत गायघाट के बैराड़ी मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उस पर सवार एक महिला और उसकी बच्ची घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मोहनाखोर निवासी दिनेश अपनी रिश्तेदार राधिका बरोहिया को दांत का इलाज कराने नगर ले गए थे। इलाज के बाद लौटते समय जब वे गायघाट के पूरब चौराहे के बैराड़ी मोड़ के पास पहुंचे, तभी यह घटना हुई। सामने आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दिनेश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, राधिका के पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी बच्ची को मामूली चोटें लगी हैं। बाइक चला रहे दिनेश इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments