Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैसरगंज में जनगणना प्रशिक्षण से बुलेट चोरी:तहसील कर्मी विजय शंकर वर्मा की...

कैसरगंज में जनगणना प्रशिक्षण से बुलेट चोरी:तहसील कर्मी विजय शंकर वर्मा की बाइक गायब, सुरक्षा पर सवाल


कैसरगंज तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी की बुलेट मोटरसाइकिल जनगणना प्रशिक्षण के दौरान चोरी हो गई। यह घटना एपेक्स विद्यालय के पास हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तहसील कर्मी विजय शंकर वर्मा शनिवार को जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए एपेक्स विद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UP51 BR 6782) स्कूल के पास बनी पार्किंग मे खड़ी कर दी थी। आज दोपहर 12 बजे अज्ञात चोर दिनदहाड़े उनकी बाइक चुरा ले गए। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद जब विजय शंकर वर्मा बाहर निकले, तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब सरकारी कर्मचारियों की गाड़ियां ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। इस घटना ने इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments