#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने एक महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुर्गेश (19) को 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे बस्ती के रौता चौराहे से पकड़ा गया। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। आरोपी दुर्गेश पुत्र तुलसीराम, जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती का निवासी है। उसके खिलाफ थाना सोनहा में 11 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव और कांस्टेबल पंकज कुशवाहा शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
महिला को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:बस्ती की सोनहा पुलिस ने रौता चौराहे से पकड़ा, पीड़िता भी बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












