Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती की राइस मिल में मिले दो सांप:कॉमनसेंट बोआ प्रजाति के होने...

बस्ती की राइस मिल में मिले दो सांप:कॉमनसेंट बोआ प्रजाति के होने से मची भगदड़

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के साऊंघाट विकास क्षेत्र के हथियागढ़ गांव स्थित अमर राइस मिल में दो कॉमनसेंट बोआ प्रजाति के सांप मिलने से हड़कंप मच गया। ये सांप वर्षों से गिरे एक पेड़ की जड़ के नीचे से निकले थे। मिल परिसर में टहल रहे कुत्ते ‘सिम्भा’ ने अजगर जैसे दिखने वाले इन सांपों को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। सिम्भा की तेज आवाज सुनकर मिल के मजदूर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो सांपों को धूप सेंकते देखा। मिल मालिक अमर जायसवाल ने तुरंत सर्प मित्र घनश्याम बाबा को बुलाया। घनश्याम बाबा ने मौके पर पहुंचकर दोनों नर-मादा सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्प मित्र घनश्याम बाबा ने बताया कि ये कॉमनसेंट बोआ प्रजाति के सांप हैं, जो भारत में काफी कम संख्या में पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये नर-मादा सांप झाड़-झंखाड़ से निकलकर यहां अपना सुरक्षित ठिकाना बना चुके थे। घनश्याम बाबा ने पशुपालकों और किसानों से अपील की कि वे झाड़-झंखाड़ वाले इलाकों में अपने पशुओं को ले जाते समय सावधानी बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि सांप प्रकृति की धरोहर हैं और हमें उनके संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments