बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता एवं बिक्री व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आई हैं। आमजन और किसानों ने ईंधन मिलने में दिक्कतों की बात कही है। शुक्रवार को इस विषय पर स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) पवन कुमार ने बताया कि आपूर्ति विभाग (DSO) से निर्देश मिलने पर बल भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि घाघरा घाट पुल के कारण पहले कुछ तकनीकी बाधाएं थीं, लेकिन अब आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी को भी बोतल या पीपे में तेल न दिया जाए। हालांकि, फसल कटाई के मौसम को देखते हुए किसानों को पीपे में सीमित मात्रा में डीजल ले जाने की छूट दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस तेल बेचने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद धरातल पर स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। जब पुलिसकर्मी स्वयं महंगे दामों पर तेल खरीदने की बात स्वीकार कर रहे हैं, तो आम जनता किससे शिकायत करे, यह एक बड़ा सवाल है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस कालाबाजारी को रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और दोषियों पर कब कार्रवाई की जाएगी।
महसी में दोगुने दाम पर बिक रहा डीजल-पेट्रोल की शिकायतें:प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश, नियमों के पालन पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












