छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
संतोष मिश्रा
बहराइच। जनपद के पं. राधे श्याम पांडेय सरस्वती इंटर कॉलेज जमोगा चरदा में शनिवार को वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ हुए इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन (लैंप लाइट) के साथ हुआ, जिसके बाद “देवा श्री गणेशा” गीत पर प्रिया भार्गव, रुक्मिणी सिंह और रितेश शर्मा ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात सोशल मीडिया पर आधारित समूह गीत में छात्र कर्तव्य, उमंग, विशाल मौर्य, दिव्यांश पांडेय, देववीर सिंह, आदर्श पटेल सहित अन्य छात्रों ने आधुनिक जीवन की झलक प्रस्तुत की।
“दिल है छोटा सा” और “चार युग थीम सॉन्ग” जैसे समूह नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं शिक्षा का महत्व नाटक के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। “मोबाइल बुरी बला है” नाट्य-गीत ने वर्तमान समाज की गंभीर समस्या को उजागर कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
“स्कूल चले हम” और “हम इंडिया वाले” जैसे देशभक्ति गीतों एवं समूह नृत्यों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। “मोहे मोर बनैहो”, “आयो रे शुभ दिन आयो”, “कजरारे” जैसे रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए।
विशेष आकर्षण के रूप में वेनिस का व्यापारी नाटक ने अंग्रेजी साहित्य की झलक प्रस्तुत की, जबकि मादक पदार्थों की लत और ऑपरेशन सिंदूर जैसे नाटकों ने सामाजिक बुराइयों पर तीखा प्रहार किया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” गीत ने सभी का मन मोह लिया।
इसके अलावा “रंगीलो मारो ढोलना”, “कॉलेज की लड़कियां”, “हर दिन ऐसे जियो”, “नेपाली सॉन्ग”, “मशअप सॉन्ग”, “नारी शक्ति”, “मुकाबला”, “बोलो तारा रा”, “राधा”, “गुर्जर का खर्चा” और हरियाणवी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान पी.जी. कॉलेज बहराइच के सचिव डॉ. एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कौशलेन्द्र पांडेय एवं प्राचार्य बी.एस. मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा, जिनमें अभय दीक्षित (टिंकू सर), ज्ञानेंद्र भूषण पाठक, विश्वास कसौधन, दीपक शर्मा, विनय पाठक, आशीष शर्मा, राकेश वर्मा, परमानंद बाजपेयी, अजमल शाह, के.डी. आर्य, ब्रिजेश कुमार आर्य, ऋचा जायसवाल, ज्योति रानी पांडेय, स्नेहा मिश्रा, निशात खान, पूजा पाठक, शिवम मिश्रा, अवनीश गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, स्नेहल कदम, फेमिना, सीमा पाठक, अंजलि पाठक, रीचा पाठक, शिवनाथ पांडेय, रीमा शुक्ला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
संतोष मिश्रा
स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश












