Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरीघाट में ट्रक ने किशोर का पैर कुचला:गंभीर रूप से घायल; डीजल...

खैरीघाट में ट्रक ने किशोर का पैर कुचला:गंभीर रूप से घायल; डीजल लेने गया था; बहराइच रेफर


बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकी वैवाही अंतर्गत रामपुर धोबिया हार निवासी एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। किशोर डीजल की तलाश में घर से निकला था। जानकारी के अनुसार, किशोर काफी खोजबीन के बाद भी डीजल नहीं मिलने पर दिलहरा बाबा पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ की छाया में आराम कर रहा था। तभी वह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायल किशोर को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहराइच रेफर कर दिया है। पीड़ित किशोर के पिता सुकई प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा गांव निवासी शोभाराम पाल की आटा चक्की में काम करता है। घटना के समय उसे डीजल लेने के लिए भेजा गया था, तभी वह ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के सहयोगी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की न्यायिक कार्यवाही प्रचलित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments