करौंदीकला के मेवपुर बरचौली के बाबू राम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ मेधावियों का सम्मान समारोह
सुल्तानपुर। करौंदीकला के मेवपुर बरचौली अंतर्गत बाबू राम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी टॉपर्स को सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्राओं को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरों पर गर्व साफ तौर पर झलक रहा था।
उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षण, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य अविनाश सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अविनाश सिंह ने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही विद्यार्थियों को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से ही जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि प्रधानाचार्य अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और विद्यार्थी भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।












