Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परशुराम जयंती पर हजारों भक्तों ने निकाली शोभायात्रा:मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, समाज...

परशुराम जयंती पर हजारों भक्तों ने निकाली शोभायात्रा:मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, समाज एकता का संदेश दिया


परशुराम सेवा प्रकोष्ठ और परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा मरी माता मंदिर से प्रारंभ होकर रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर तक निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भगवान परशुराम के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर पहुंचने पर भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर समाज की सुख-समृद्धि और एकता के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विप्र समाज को लगातार बांटने की साजिशें की जा रही हैं, लेकिन यह बुद्धिजीवी समाज कभी विभाजित नहीं होगा। तिवारी ने सभी से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर अलंकार अग्निहोत्री और दिल्ली से कविता तिवारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। शोभायात्रा में परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडेय, प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी, देवेश चंद्र मिश्र ‘मंजनू’, डॉ. राजेश तिवारी, कृष्ण कुमार ओझा, राजकुमार बाजपेयी, चंद्र भूषण द्विवेदी, आदर्श शुक्ला, सुशील शुक्ला, भुवन मिश्रा, स्नेह शुक्ला, मनोज अवस्थी, दीपू मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, सूरज त्रिवेदी, अमित बाजपेयी, पुंडरीक पांडेय, पवन शुक्ला, राम बाबू दीक्षित, राहुल शुक्ला, नवीन शर्मा, देवेंद्र मिश्र, रत्नेश मिश्रा, अंशुमान शुक्ल सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments