निचलौल विकासखंड के कटहरी स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। शुक्रवार से ही पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंप संचालक लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से ही पेट्रोल-डीजल समाप्त है और इसके एक-दो दिनों में आने की संभावना है। ईंधन न मिलने के कारण लोगों को दूसरे पेट्रोल पंपों की ओर रुख करना पड़ रहा है। किसानों को अपनी खेती-बाड़ी के कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी बताया है कि पेट्रोल पंप के आसपास डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कटहरी पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म:पेट्रोल-डीजल नहीं, किसान-वाहन चालक परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












