HomeHealth & Fitnessबैकुण्ठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सोरों की गंगा में 53 अज्ञात लोगों...

बैकुण्ठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सोरों की गंगा में 53 अज्ञात लोगों की अस्थियों किया विसर्जन व पिण्ड दान

IMG_20260420_110325
फ़िरोज़ाबाद, बैकुंठधाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 53 लावारिस व अज्ञात लोगों की अस्थियों का जनपद कासगंज के सोरों जी गंगा नदी की धारा में विसर्जन व पिंडदान कराया
ट्रस्ट के द्वारा फ़िरोज़ाबाद के जलेसर रोड स्थित कपिल मुनि आश्रम के निकट श्मशान से अस्थियों को एकत्रित कर उन्हें मंत्रोचार व विधिविधान के साथ मिट्टी के बर्तन में रखकर वाहन द्वारा उनको जनपद के सोरों स्थित तीर्थ क्षेत्र ले जाया गया। जहां तीर्थ के पंडा जग्गू पण्डित के सानिध्य में उन अस्थियों को हिन्दू रीति रिवाज के साथ समस्त क्रियाएं व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा की मुख्य धारा में समर्पण किया। और उन दिवांगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
बैकुंठधाम वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा यह सेवा कार्य कई वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है। जिसके द्वारा अब तक करीब 250 से अधिक लावारिस व अज्ञात लोगों की अस्थियों को गंगा में विसर्जन कराया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य ऐसे लोगो को भी सम्मान देने का है,  जिनका इस दुनिया मे कोई अपना नही है। हमारा यह सेवा कार्य दिखावा न होकर धार्मिक आस्था से जुड़ा है। जिसके द्वारा हम इन दिवांगत आत्माओं को मुक्ति दिलाने का प्रयास करना चाहते है। और ईश्वर से प्रार्थना करते है। कि इस संसार मे किसी भी प्राणी की अकाल मृत्यु न हो। इस सेवा कार्य के लिये समाज के सभी लोगो से अनुरोध है। कि ऐसे कार्यो में आगे बढ़चढ़कर हिस्सा ले। और जिनका कोई नही है, उनके अंतिम क्षणों में चार कदम बढ़कर उनकी आत्माओं को मुक्ति दिलाने का प्रयास करे।
विसर्जन के दौरान सोरों जी पर विष्णु शुक्ला, रोहित कुमार, अभय ठाकुर, तिरंगा भाई सहित टिल्लू बाबा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments