श्रावस्ती के मल्हीपुर में एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाए, फिर जबरन गर्भपात कराया और धर्म परिवर्तन कर साथ चलने का दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति मल्हीपुर क्षेत्र में जूस की दुकान चलाते हैं। आरोपी युवक से महिला की पहचान एक सहेली के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में युवक का महिला के घर आना-जाना बढ़ गया। युवक ने भरोसा जीतकर महिला के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण किया। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसी सहेली की मदद से दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद भी आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर अपने साथ चलने का दबाव बनाता रहा। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मल्हीपुर थाना में प्राप्त जनशिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 0074/2026 पंजीकृत किया गया था। आरोपों में महिला को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देना और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराना शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान पुत्र ननकऊ, निवासी सपलका खावा, थाना मल्हीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला:गर्भपात व धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












