Homeदेश (National)US ने जहाज पकड़ा, ईरान ने बरसाए ड्रोन; समुद्र में छिड़ी लड़ाई

US ने जहाज पकड़ा, ईरान ने बरसाए ड्रोन; समुद्र में छिड़ी लड़ाई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी नेवी ने होर्मुर्ज स्ट्रेट में ईरान के एक कार्गो जहाज को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि ईरानी जहाज को यूएस नेवी द्वारा बनाई गई सीमा को पार न करने की चेतावनी दी गई थी। इस घटनाक्रम के बाद ईरान ने भी अमेरिका के ऊपर पलटवार किया है।

ईरानी सेना ने ओमान सागर में अमेरिकी नेवी की मिलिट्री जहाजों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं। बता दें कि यह हमले दोनों देशों के बीच हुए दो हफ्तों के लिए सीजफायर के बीच हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लुइसियाना में भयंकर गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, घरेलू विवाद थी वजह?

अमेरिका पर बदले की कार्रवाई- ईरान

ईरान न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, ड्रोन हमले ईरानी झंडे वाले जहाज पर पहले की अमेरिकी कार्रवाई के बदले में किए गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में अमेरिकी जहाजों को कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: जेडी वैंस नहीं आएंगे पाकिस्तान, ट्रंप ने बताया- सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

अमेरिका ने ईरानी जहाज पर चलाई गोली

वहीं, अमेरिकी नेवी ने कहा कि उसने ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट की ओर जा रहे एक ईरानी कार्गो जहाज पर गोली चलाई। इसके बाद ईरानी जहाज को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जहाज का नाम ‘टौस्का’ है। जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका द्वारा लगाए गए नेवल ब्लॉकेड को तोड़ने की कोशिश की।

उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि ईरान के झंडे लगे इस कार्गो का नाम टौस्का है। इस जहाज को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक यूएसएस स्प्रूएंस ने इंटरसेप्ट किया गया। यह जहाज नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था और यह ईरान लिए अच्छा नहीं रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments