Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के बरामदे में पंखे...

बस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के बरामदे में पंखे से लटका मिला शव, अविवाहित था युवक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में पंखे से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्रीकांत उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि श्रीकांत रविवार रात खाना खाकर बरामदे में सोने गया था। सोमवार तड़के परिवार के सदस्यों ने उसे बिजली के केबल के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पटेल चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव को नीचे उतरवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। बताया गया है कि श्रीकांत के माता-पिता पाही अजगैवा जंगल क्षेत्र में रहते हैं, जबकि श्रीकांत अपने तीन भाइयों के साथ तिवारीपुर में रहता था। वह भाइयों में मंझला था और अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी मोती चंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि यह आत्महत्या है या कोई अन्य कारण। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments