महादेव घुरहू क्षेत्र के पोखर भिटवा गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में महाकाली की नई मूर्ति स्थापित की जा रही है। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आज तीसरा दिन (सोमवार) है, जिसमें विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। आचार्य रितेश मिश्रा ने बताया कि मूर्ति को पहले पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद चन्दन आदिवास पुष्पआदिवास और अग्नि आदिवास और हवन इत्यादि विधि-विधान से की गई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि सभी भक्तों के द्वारा श्रद्धापूर्वक माता की प्राण प्रतिष्ठा में भाग ले रहे हैं और अपना योगदान देकर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। कार्यक्रम की तस्वीरें देखिए – मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम तेज गौतम ने जानकारी दी कि पोखर भिटवा में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महाकाली की मूर्ति को अयोध्या धाम से लाया गया है, जिसके लिए कार्यकर्ता अयोध्या गए थे। मुखिया यजमान द्वारिका प्रसाद गौतम ने बताया कि गांव और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में मूर्ति की स्थापना बड़े ही भक्ति भाव से की जा रही है। मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष रामदेव मौर्य ने कहा कि इस अवसर पर कार्यकर्ता, भक्त और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो रहे हैं और माता के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर शिवप्रसाद, मंगल गुप्ता, भवन शक्ति निवार, मनीराम वरुण, मनीराम यादव सहित कई कार्यकर्ता और भक्त उपस्थित रहे।
पोखर भिटवा में महाकाली की नई मूर्ति स्थापित:दुर्गा मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












