परतावल, महराजगंज। ब्लॉक अध्यक्ष राजू प्रसाद के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एडीओ समाज कल्याण अधिकारी श्याम सुन्दर तिवारी को दिया गया। सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री, कैंप सर्वे, आयुष्मान कार्ड और वोटर लिस्ट अपडेट जैसे कई कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के कारण सहायकों को दिन-रात फील्ड में रहकर काम करना पड़ रहा है। पंचायत सहायकों ने कहा कि वे पंचायत राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत हैं, लेकिन उनसे राजस्व, कृषि और स्वास्थ्य विभाग के कार्य भी कराए जा रहे हैं। सहायकों ने यह भी बताया कि कई बार अन्य विभागों के कर्मचारी फोन कर उन पर दबाव बनाते हैं। इसके बावजूद, उनके मानदेय का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फील्ड कार्य की अधिकता के कारण पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुल पाता, जिसका कुछ लोग गलत फायदा उठाकर फोटो और वीडियो वायरल कर देते हैं, जिससे उनकी छवि खराब होती है। पंचायत सहायकों ने मांग की है कि उनके कार्यों का स्पष्ट बंटवारा किया जाए और उन पर अनावश्यक दबाव बनाना बंद किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत सहायकों में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं, जिन्हें सुबह से देर रात तक फील्ड में काम करना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। सहायकों ने कहा कि मात्र लगभग 6000 रुपये के मानदेय में कार्य करना बेहद कठिन है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए, भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए और कार्य के अनुरूप सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर मोनी, अनुराधा, कैसर जहाँ, सविता यादव, अन्नपूर्णा पटेल, मोहसिन खान, गरिमा दुबे, सबिदा खातून, पूजा, आफरीन, नसीमा खातून, रुसदा परवीन, अमृता भारती, आशीष कुमार, सीमा वर्मा, मेनका निषाद और निरमा गौतम सहित दर्जनों पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परतावल में पंचायत सहायकों का हल्ला बोल:अनावश्यक दबाव बंद करो, मानदेय बढ़ाओ; ज्ञापन सौंपकर गिनाईं समस्याएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












