इटवा क्षेत्र के कठेला समय माता पुलिस ने मंगलवार को दोपहर मे ग्राम कठेला कोठी स्थित मदरसा दारुल हुदा में एक जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाया गया। सम्मेलन में महिला अपराधों, उनसे बचाव के तरीकों और साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी वाले पैम्फलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला-संबंधित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर लाइन), 108 (एम्बुलेंस हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल थे। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में चलाया गया। थाना कठेला समय माता के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने इसका नेतृत्व किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा, कांस्टेबल राजेश यादव, महिला कांस्टेबल करिश्मा सहित मदरसा के शिक्षक और बालिकाएं मौजूद रहीं।
कठेला कोठी मदरसा में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान:मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और योजनाओं की दी जानकारी, किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












