श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कानीबोझी गांव के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। इस घटना में एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, बहराइच से जमुनहा जा रही एक प्राइवेट बस जब कानीबोझी गांव के पास पहुंची, तभी जमुनहा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते वाहनों पर नियंत्रण नहीं किया जाता, तो यह एक बड़ा और गंभीर हादसा हो सकता था।
मल्हीपुर में बस और कार की टक्कर:कानीबोझी गांव के पास हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












