बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक घर में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने गुरदीन के मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। घटना के समय परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। इस अग्निकांड में गुरदीन की एक बाइक, करीब तीन हजार रुपये नकद और पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पास में बंधी एक गाय भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आसपास के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि योगेश प्रताप सिंह उर्फ गोपी ने राजस्व टीम को अवगत कराया। क्षेत्रीय लेखपाल कौशलेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द ही अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
बहराइच में घर में लगी आग:नगदी, गृहस्थी और बाइक राख; गाय झुलसी, हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












