Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिलाई मशीन लोन में 67,600 की धोखाधड़ी:बस्ती में युवती ने दुकान संचालक...

सिलाई मशीन लोन में 67,600 की धोखाधड़ी:बस्ती में युवती ने दुकान संचालक पर दर्ज कराया मुकदमा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने सिलाई मशीन खरीदने के लिए, लिए गए लोन की रकम में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसके लोन के 67,600 रुपये हड़प लिए गए हैं। दुबौला गांव निवासी कामनी शुक्ला ने बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बस्ती से 2,12,500 रुपये का ऋण लिया था। यह राशि कंपनीबाग स्थित प्रभा इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर सिलाई मशीन खरीदने के लिए भेजी गई थी। कामनी का आरोप है कि दुकान के संचालक ने उनकी अनुमति के बिना 1,97,600 रुपये अपने कर्मचारी प्रेमचंद पुत्र हरिभजन को दे दिए। कामनी शुक्ला के अनुसार, उन्हें इस लेन-देन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जब उन्हें मोबाइल संदेश के माध्यम से इसका पता चला, तो उन्होंने इसका विरोध किया। बाद में एक समझौते के तहत 1,30,000 रुपये वापस कर दिए गए, लेकिन शेष 67,600 रुपये अभी तक नहीं मिले हैं। इस संबंध में कप्तानगंज थाने में प्रेमचंद और प्रभा इलेक्ट्रॉनिक के अज्ञात संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments