श्रावस्ती पुलिस ने भिनगा कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी पर हुए हमले और लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल थीं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना भिनगा निवासी सर्राफा व्यापारी अंकित सोनी के साथ हुई थी। वे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। सिसवा गांव के पास पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके सिर पर वार कर घायल किया और सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया था। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को अंटा तिराहे के पास एक संदिग्ध की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरेश यादव के रूप में हुई है, जो इकौना थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अमरेश यादव के खिलाफ लूट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है।
सर्राफा व्यापारी से लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:श्रावस्ती में बदमाश के पैर में गोली लगी, सोने के जेवरात लूटे थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












