HomeHealth & Fitnessलखनऊ चिड़िया घर में वन्य जीवों व दर्शकों को गर्मी से बचाने...

लखनऊ चिड़िया घर में वन्य जीवों व दर्शकों को गर्मी से बचाने की पूरी व्यवस्था

लखनऊ। गर्मी को देखते हुए नवाब वाजिद अली शाह  प्राणि उद्यान, लखनऊ में अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय किये गये हैं। जानकारी देते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के निदेशक संजय कुमार विश्वाल ने बताया कि वन्य जीवों को स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था सुदृढ़ की गयी है। 

शाकाहारी वन्य जीवों के भोजन में मौसमी फल तथा सब्जियों को सम्मिलित किया गया है। टाइगर, जिराफ, हिरन, आदि के लिए बाड़ों में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाये गये हैं जिससे ये वन्य जीव ठण्डे पानी का आनन्द ले सकें तथा वह समय-समय पर पानी में भीग कर खुद को ठण्डा रख सकें।अक्सर हिरनों को स्प्रिकंलर के नीचे खेलते हुए भी देखा जाता है। स्प्रिकंलर सिस्टम से 
सूक्ष्म जलवायु सुदृढ़ होती है एवं आर्द्रता कम होती है, जिससे वन्य जीवों को गर्मी से निजात मिलती है। डक पाॅण्ड में पक्षियों को धूप, गर्मी से बचाव हेतु हरा पर्दा लगाया गया है। 

वन्य जीवों के बाड़ों में पाॅण्ड्स की मरम्मत कर उनमें शीतल जल की व्यवस्था की गयी है, जिससे वह उसमें नहा कर स्वयं को गर्मी से राहत दे सकें। वन्य जीवों के बाड़ों में गर्मी से बचाव हेतु कूलर लगे हुए हैं। पूरे प्राणि उद्यान में लगभग 50 से अधिक कूलर लगाये गये हैं। पक्षी बाड़ों में गर्मी से बचाव हेतु हरा पर्दा, चटाई एवं खस इत्यादि लगाये गये हैं।

प्राणि उद्यान का भ्रमण करने आने वाले दर्शकों हेतु पीने के पानी की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त की गयी है, जिससे दर्शकों को पीने के पानी की कोई समस्या न हो। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments