HomeHealth & Fitnessमल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया सख्त नोटिस

मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया सख्त नोटिस

दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुश्किल में फंस गए हैं। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ बता दिया था। भाजपा ने उनके इस बयान पर सख्त आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की थी। अब निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने के मामले को गंभीरता से लिया है और खरगे को सख्त नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेज कर इस मामले में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

खरगे ने क्या कहा था?
दरअसल, तमिलनाडु में चुनाव कैंपेन के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ी गलती कर दी। इसका बड़ा नुकसान कांग्रेस को चुनाव में देखने को मिल सकता है। खरगे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और कांग्रेस व DMK अलायंस की खूबियां गिना रहे थे। इसी दौरान खरगे ने AIADMK के NDA में शामिल होने पर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते है, वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं। खरगे ने कहा- “AIADMK के लोग जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं वो मोदी के साथ अलायंस कैसे कर सकते हैं, वह आतंकवादी हैं। वो समानता में विश्वास नहीं करते। उनकी पार्टी समानता और न्याय  के सिद्धांत में यकीन नहीं करती है और ये लोग यानी AIADMK उन्हें ज्वाइन कर रहे हैं।”

खरगे ने क्या सफाई दी?
पीएम मोदी को लेकर दिए गए खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर हो उठी। गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे की निंदा की है। मामले के तूल पकड़ते ही थोड़ी देर में मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत अपने बयान पर सफाई दी। खरगे ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को कभी आतंकवादी नहीं कहा। उनके कहने का मतलब था कि मोदी लोगों को डरा रहे हैं।

भाजपा नेता पहुंचे चुनाव आयोग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को बीजेपी ने मुद्दा बना लिया। बीजेपी ने चुनाव आयोग से बकायदा लिखित शिकायत की और खरगे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी के सीनियर लीडर्स निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू…केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राष्ट्रीय महाचिव अरुण सिंह चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे और खरगे के बयान को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments