Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग:घर का सामान जला, रेगुलेटर...

छावनी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग:घर का सामान जला, रेगुलेटर फटने से हादसा

#बस्ती_न्यूज

छावनी थानाक्षेत्र के पूरे हिंदू गांव में एक घर में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर से आग लग गई। यह घटना सुबह खाना बनाते समय हुई, जिसमें रसोईघर और दूसरे कमरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गांव निवासी बजरंगी कुमार जायसवाल अपने घर के रसोईघर में सुबह खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर का रेगुलेटर फट गया, जिससे तेजी से गैस का रिसाव होने लगा और आग भड़क उठी। बजरंगी ने तुरंत मदद के लिए गुहार लगाई और घर से बाहर निकलकर लोगों को बुलाया। बजरंगी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मिट्टी और गीले कपड़ों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से रसोईघर के साथ-साथ दूसरे कमरे में रखा गृहस्थी का अधिकांश सामान जल गया। ग्रामीणों ने मिलकर बचे हुए सामान को सुरक्षित बाहर निकाला।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments