मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलरों ने खरीदार के लाखों रुपए हड़प लिए। फिर बैनामे के लिए तारीख पर तारीख देकर टरकाते रहे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
लखनऊ के मार्टिन पुरवा निवासी अजीत सागर ने मोहनलालगंज में प्लॉट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर वीरेन्द्र तिवारी से संपर्क किया। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर वीरेन्द्र तिवारी ने अपने साथी हरिहर पुर निवासी शिवप्रताप उर्फ एसपी सिंह से मुलाकात कराई और गौरा में उनके प्लॉट को खरीदने की बात तय हो गई। आरोप है कि विक्रेता शिवप्रताप ने कुल 9,51000 रुपए अपने बैंक एकाउंट में ऑनलाइन लिए।
लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए कई बार तारीख निश्चित कर भी तहसील नही पहुंचे। विरोध जताने पर धमकाने लगे। एसएचओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।












