नानपारा बाईपास मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय महिला हेमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हेमा अपने पति संदीप के साथ नानपारा से रायबोझा स्थित अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही भारत मेडिकल एजेंसी नानपारा के संचालक की एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर डाला गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेमा के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नानपारा के एक चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बहराइच जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शाम 5:00 बजे की है
नानपारा बायपास पर महिला गंभीर घायल:तेज रफ्तार फोर व्हीलर की टक्कर, बहराइच रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












