#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के थनवारपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। थनवारपुर निवासी आविर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा है, जो पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। आविर अली के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने तलवार, चाकू, डंडा और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आविर अली, उनके पिता मोहब्बत अली सहित परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। हमलावरों ने घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया और बाहर लगे पौधों को उखाड़ दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जमीन विवाद में घर पर हमला:धारदार हथियारों से मारपीट, कई लोग घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












