Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)टीडी अभियान में चौथे दिन 380 छात्रों का टीकाकरण:बेवा सीएचसी क्षेत्र में...

टीडी अभियान में चौथे दिन 380 छात्रों का टीकाकरण:बेवा सीएचसी क्षेत्र में जारी है अभियान, 5 हजार डोज का लक्ष्य


डुमरियागंज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीडी (टेटनस डिप्थीरिया) टीकाकरण अभियान के चौथे दिन बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में 380 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। यह अभियान 20 अप्रैल से शुरू हुआ है और 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को अभियान के चौथे दिन बेवा सीएचसी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और मदरसों में छात्रों को टेटनस से बचाव के टीके लगाए गए। इस दौरान मुख्य रूप से कक्षा 5 और कक्षा 10 के विद्यार्थियों को लक्षित किया गया। टीकाकरण अभियान का निरीक्षण बेवा सीएचसी के एआरओ मोहम्मद शाकिब ने किया। उन्होंने गौहनिया ताज प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर टीकाकरण की प्रक्रिया का जायजा लिया और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शाकिब ने मीडिया को बताया कि बेवा सीएचसी को लगभग 5 हजार डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। अभियान के पहले दिन 500 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ था, जबकि चौथे दिन 380 छात्रों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 1480 टीके लगाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान यूनिसेफ के शोएब अख्तर, राजेश कुमार और माधुरी मौर्या भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments