Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी की दो सगी बहनों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट:सुजैन खान ने...

बढ़नी की दो सगी बहनों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट:सुजैन खान ने इंटरमीडिएट और जारा ने हाईस्कूल में शानदार अंक प्राप्त किए


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी क्षेत्र की दो सगी बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्रा सुजैन खान ने इंटरमीडिएट में और उनकी छोटी बहन जारा ने हाईस्कूल में शानदार अंक प्राप्त कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, बढ़नी की इंटरमीडिएट छात्रा सुजैन खान ने 82.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं, उनकी छोटी बहन जारा, जो आर्य कन्या विद्यालय – दयानंद विद्यालय बढ़नी की छात्रा हैं, ने हाईस्कूल की परीक्षा में 83.3% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों बहनों की इस दोहरी सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बेटियों की सफलता पर पिता ने विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जुग्गी राम राही, रवि अग्रहरि और मास्टर मुस्तफा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा के कारण ही बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ। गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने भी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments