#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम 7 बजे महादेवा गौशाला के पास की गई, जहां आरोपी एक कार में बैठकर शराब पी रहे थे और रास्ता रोक रहे थे। थाना प्रभारी अजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक स्विफ्ट डिजायर कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। जांच करने पर कार में बैठे चार लोग शराब का सेवन करते पाए गए, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ बीएनएसएस (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके से स्विफ्ट डिजायर कार को भी सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कार में शराब पीते चार गिरफ्तार:पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन सीज कर मामला दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












