Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लेखपाल संघ का 25 अप्रैल को कार्य बहिष्कार:कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली से...

लेखपाल संघ का 25 अप्रैल को कार्य बहिष्कार:कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली से नाराज, अमीन संघ के समर्थन में ऐलान


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा कैसरगंज ने शनिवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। यह निर्णय कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली से नाराजगी और राज्य संघ अमीन संघ के समर्थन में लिया गया है। संघ पदाधिकारियों ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी कैसरगंज को पत्र सौंपकर प्रशासन को अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि 18 अप्रैल को राज्य संघ अमीन संघ के पदाधिकारी विजय शंकर वर्मा की बुलेट बाइक (यूपी 51 बीआर 6782) को अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर से जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान चोरी हो गयी थी। घटना की सूचना पुलिस को दिए गए और सीसीटीवी फुटेज भी दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों और संगठन के सदस्यों में रोष व्याप्त है। लेखपाल संघ का कहना है कि कैसरगंज पुलिस की उदासीन कार्यशैली और लापरवाहीपूर्ण रवैये से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। संघ ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। लेखपाल संघ ने स्पष्ट किया है कि कार्य बहिष्कार के दौरान सभी लेखपाल थाना कैसरगंज में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित रहेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में जारी पत्र पर उप शाखा अध्यक्ष पवन कुमार चौहान एवं मंत्री चन्द्रकेश मौर्य के हस्ताक्षर हैं। पत्र की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री लेखपाल संघ बहराइच तथा तहसीलदार कैसरगंज को भी भेजी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments