Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर प्रदर्शन:आजाद अधिकार सेना ने नायब तहसीलदार को...

स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर प्रदर्शन:आजाद अधिकार सेना ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा


आजाद अधिकार सेना ने खेसरहा, बांसी में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार खेसरहा माधुर्य यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें बिना खपत के पैसे कटना, बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाना, गलत बिलिंग, रिचार्ज सिस्टम में कठिनाई, मोबाइल ऐप से भुगतान में दिक्कतें और मीटर रीडिंग में गड़बड़ी जैसी शिकायतें प्रमुख हैं। जिलाध्यक्ष उपेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना को जल्दबाजी में लागू किया गया है, जिससे तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त जानकारी न होने और शिकायतों के समय पर निस्तारण न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। आजाद अधिकार सेना ने मांग की है कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड के साथ पोस्टपेड विकल्प भी दिया जाए। इसके अतिरिक्त, गलत बिलिंग पर त्वरित सुधार और रिफंड की व्यवस्था हो, ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन भुगतान की सुविधा सुनिश्चित की जाए तथा 24 घंटे हेल्पलाइन और समयबद्ध शिकायत निवारण प्रणाली लागू की जाए। इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments