उत्तर प्रदेश सरकार ने अप्रैल में अप्रत्याशित तापमान वृद्धि और लू की आशंका को देखते हुए सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए चिकित्सा प्रबंधन के इंतजाम पूरे करने और ओआरएस घोल व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सिद्धार्थनगर के बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गर्मी से निपटने की सभी तैयारियां अप्रैल की शुरुआत में ही पूरी कर ली गई हैं। यहां एक कोल्ड वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें मटके का पानी, एसी और कूलर की व्यवस्था की गई है। इन इंतजामों का उद्देश्य लोगों को लू और गर्मी के प्रकोप से बचाना है। बेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि बेवा सीएचसी के साथ-साथ अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। इन कोल्ड वार्डों में मटके का पानी, ओआरएस घोल और आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत राहत मिल सके।
बेवा सीएचसी पर कोल्ड वार्ड तैयार:लू और गर्मी से बचाव को इंतजाम पूरे, ओआरएस घोल और आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












