गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक होटल में बुधवार की रात चल रही जन्मदिन पार्टी में अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की। जिसमें दो लोग घायल हो गए।
संतकबीर नगर फैजुल्लागंज लखनऊ के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार प्रजापति ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात होटल के सेकंड फ्लोर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे 10 से 15 अज्ञात लोगों में से 4, 5 लोग अचानक ऊपर आए और धर्मेंद्र व उनके साथी संतोष यादव पर धारदार हथियार व पिस्टल की बट से हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए।
धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपितों में से एक की पहचान अभिषेक सिंह गौतम के रूप में हुई है।जिसकी शिकायत उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।












