Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जय माता दी पेट्रोल पंप पर बंटा बिसलेरी पानी:भीषण गर्मी में ग्राहकों...

जय माता दी पेट्रोल पंप पर बंटा बिसलेरी पानी:भीषण गर्मी में ग्राहकों को मिली राहत, लोगों ने की सराहना


बांसी तहसील क्षेत्र के जय माता दी एचपी पेट्रोल पंप पर भीषण गर्मी के बीच ग्राहकों को बिसलेरी पानी वितरित किया गया। पेट्रोल-डीजल भरवाने आए लोगों को यह सुविधा मिलने से काफी राहत मिली, जिसकी लोगों ने सराहना की। इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे लोगों को कड़ी धूप में पेट्रोल के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा था। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लंबी कतारें लगी हुई थीं। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए जय माता दी एचपी पेट्रोल पंप के संचालक ने यह मानवीय पहल की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ लाइन में लगे सभी ग्राहकों को बिसलेरी पानी की बोतलें वितरित करवाईं। इस सुविधा से भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली। मौके पर मौजूद ग्राहकों ने पंप संचालक के इस कार्य को इंसानियत का परिचय बताया और इसकी खूब प्रशंसा की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुर्थिया पुलिस चौकी के जवान विशाल सिंह भी पेट्रोल पंप पर तैनात रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments