Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसबीएम इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र सम्मानित:हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा...

एसबीएम इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र सम्मानित:हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर मिला सम्मान


परतावल विकास खंड के पुरैना स्थित एसबीएम इंटर कॉलेज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के सफल छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। प्रबंधक अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे सम्मान समारोह छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं। इससे छात्र पूरे मनोयोग से परिश्रम कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं और समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। प्रधानाचार्या मंजू यादव ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस सत्र में विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। हाई स्कूल में रोहन राय ने 92%, अनमोल गुप्ता ने 91%, पायल यादव ने 88%, सरिता देवी ने 86%, राहुल कुमार ने 85%, अंजलि ने 84% और सुदामा ने 84% अंक प्राप्त कर सर्वाधिक स्कोर किया। इंटरमीडिएट में शिवांश पाण्डेय, साक्षी श्रीवास्तव, अर्चना, दुर्गेश सिंह, रानू देवी और अनामिका सिंह ने सर्वाधिक अंक हासिल किए। इस अवसर पर श्रवण गौतम, दीनबंधु शर्मा, निरंजनलाल चौरसिया, अवनीश कुमार विश्वकर्मा, संतोष कुमार यादव, अवधेश कन्नौजिया और अशोक मौर्या सहित अन्य शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments