Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर:बस्ती-महुली मार्ग पर हादसा, दो...

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर:बस्ती-महुली मार्ग पर हादसा, दो लोग गंभीर घायल


लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती-महुली मार्ग पर बनकटी मुख्य बाजार स्थित डाकघर के पास गुरुवार देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक राजेश कुमार ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे महुली की तरफ जा रहे बाइक सवार संतकबीर नगर जनपद के महुली थाना अंतर्गत नौरंगिया ग्राम निवासी प्रदीप मद्धेशिया (25) और कंचन (22) को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक के अनुसार, घायल प्रदीप के दाहिने पैर में फ्रैक्चर की आशंका है, वहीं महिला कंचन को भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments