शोहरतगढ़ के नेशनल हाईवे बढ़नी-शोहरतगढ़ पर बुधवार दोपहर से पहले एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मोहम्मद शफी मंसूरी (60) की मौत हो गई। अंसारी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल शफी मंसूरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद शफी मंसूरी नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 08, राम जानकी नगर मोहल्ले के निवासी थे। वह मिठाई के डिब्बे बेचने के लिए बानगंगा चौराहा, गनेशपुर और कोटियाया बाजार की ओर जा रहे थे। अंसारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतक मोहम्मद शफी मंसूरी के घर में तीन दिन बाद ही उनके बेटे और बेटी दोनों की शादी होनी थी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शोहरतगढ़ में जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:शादी से तीन दिन पहले हादसा, पुलिस ने जेसीबी जब्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












