बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रिक्खीरामपुरवा दाखिला असवा मोहम्मदपुर गांव में बुधवार, 10 जून 2026 को सुबह करीब 7 बजे सामने आई। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान रेखा देवी पत्नी उमेश के रूप में हुई है। उनकी शादी इसी साल 10 फरवरी 2026 को हुई थी। जानकारी के अनुसार, मृतका के पति उमेश शादी के लगभग एक महीने बाद ही रोजी-रोटी के लिए दिल्ली चले गए थे। सूचना मिलते ही मटेरा थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और मजिस्ट्रेट को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच, मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहराइच में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












