Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:बस्ती में विधायक ने...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:बस्ती में विधायक ने गोकुलेश्वर नाथ मंदिर में किया कीर्तन-हवन

#बस्ती_न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को रानीगांव स्थित बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कीर्तन, हवन पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम में विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान अखिलेश सिंह, आत्माराम यादव, लालू सिंह, विनोद गुप्ता, राजू मौर्य, राजन पांडेय, संजय सिंह, मन्नू सिंह, दुर्गेश सिंह और भरत लाल पटेल सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments