#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की उपस्थिति में परेड की सलामी ली। कुल 193 रिक्रूट आरक्षियों ने अपना कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई, जब परेड कमांडर के नेतृत्व में टोलियां मैदान में आईं। मुख्य अतिथि ने सुसज्जित टुकड़ियों का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। इस दौरान आरक्षियों का अनुशासन, तालमेल और प्रशिक्षण की गुणवत्ता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। समारोह में राजीव कृष्णा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। दोनों वक्ताओं ने पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से लैस होने, संवेदनशीलता बनाए रखने और अपराध के प्रति कठोर रुख अपनाने का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि रिक्रूट्स ने शारीरिक, मानसिक और तकनीकी स्तर पर कड़ा अभ्यास किया था। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। समारोह के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स संजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में आरक्षियों के परिजन और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 193 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड:पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने ली सलामी, दिलाई शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












